फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक से बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। शहजादपुर के साथ लगते राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर पर स्थित गांव सोंतली क्रासिंग पर ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी शहजादपुर ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। जिसे एक कार चालक ने पीछा कर करीब 3 किलोमीटर दूर जा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। लोगों ने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कॉल नहीं हो पाई। इसके बाद 100 नम्बर पर सूचना दी गई। परन्तु काफी देर बाद भी जब एम्बुलेंस नही पहुंची तो थाना प्रभारी शहजादपुर को कॉल की गई। जिसके बाद कुछ देर में एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सीएचसी शहजादपुर पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें