फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। पुलिस ने सूचना के आधार पर दो तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान ध्यान सिंह और डेहा कॉलोनी निवासी रॉकी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुशलपाल की टीम ने पहले कसेरला खुर्द गांव के पास से ध्यान सिंह को हेरोइन के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी रॉकी के नाम का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने रॉकी को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी ध्यान सिंह के खिलाफ पहले भी कुरुक्षेत्र, बराड़ा, अंबाला और शाहबाद में हत्या का प्रयास, लड़ाई-झगड़ा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 10 मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें