फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई सहित दो की कोरोना ने ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली। इनमें जिला भाजपा नेता के 42 वर्षीय भाई और सेक्टर-7 निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है, उसमें एक 42 वर्षीय बतौरा निवासी व्यक्ति है। जिनका इलाज पंचकूला में चल रहा था और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इसके अलावा सेक्टर 7 निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है उन्हें शुगर और हाईपरटेंशन की बीमारी थी और यह भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे। अभी तक 163 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, 138 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार 481 हो गई है। 76 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं, इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 026 हो गई है। इस समय जिले में 1289 एक्टिव केस हैं। जिस कारण जिले में इलाज की दर घटकर 89.97 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें