फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवाद शांत करवाने पहुंचे दो भाइयों और चाचा पर हमला

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र में कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद विवाद शांत करवाने पहुंचे दो सगे भाइयों समेत चाचा पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच से छह युवकों ने डंडों से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। इससे उनके सिर में चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल संयम की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घायल संयम ने बताया कि वीरवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान तोपखाना परेड में मंदिर के पास सड़क पर कार और एक्टिवा की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख वह अपने भाई विक्रांत और चाचा मोहन के साथ बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पांच से छह युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में संयम, विक्रांत और मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। कैंट थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें