संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बुआ के लड़के को दहेज में मिली बुलेट बाइक लेकर जा रहे दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। सदर थाना पुलिस को दी तहरीर में चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी नसीम ने बताया कि 30 नवंबर को बुआ के लड़के डेराबस्सी निवासी अजीम की शादी में भानोखेड़ी गया हुआ था। शादी खत्म होने के बाद अजीम को शादी के दहेज में बुलेट मिली थी। वह और सूरज बुलेट लेकर चले थे। जलबेड़ा के मटहेड़ी जट्टा गांव में पहुंचे तो कार ने बुलेट में टक्कर मार दी। बुलेट से गिरने के बाद दोनों घायल हो गए। हादसे में मेरी टांग में फ्रैक्चर आ गया। उपचार के लिए दोनों को सिटी के ट्रामा सेंटर में ले गए, जहां से दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने कार चालक अंबाला सिटी के सेक्टर- 8 निवासी अमन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।