शहजादपुर। किसान यूनियन (भगत सिंह) के पदाधिकारी शुगर मिल बनौंदी के अधिकारियों से मिले और उनसे गन्ने के भुगतान और चीनी के स्टॉक पर चर्चा की। उन्होंने अब तक गन्ने की आवक और क्रशिंग की जानकारी ली। मिल अधिकारियों ने किसान पदाधिकारियों को बताया कि सोमवार तक किसानों की पुरानी पेमेंट हो जाएगी। मिल की तरफ से सोमवार आठ दिसंबर तक तक पुरानी सारी पेमेंट होने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार 9 दिसंबर से नई पेमेंट भी शुरू हो जाएगी। किसानों ने भुगतान को लेकर हो रही देरी को लेकर अपना रोष भी दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि मिल पुरानी चीनी की बिक्री समय पर करके भी किसानों को भुगतान कर सकता था, पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।