फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज के शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत व्याख्यान करवाया गया। यह व्याख्यान चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास सैल की ओर से चरित्र निर्माण में संयुक्त परिवार की भूमिका विषय पर करवाया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रेमलता रहीं। उन्होंने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की बहुत अच्छी भूमिका रही है, क्योंकि समाज का छोटा रूप संयुक्त परिवार ही होता है। उन्होंने कहा कि परिवार का आपसी तालमेल, खाना-पीना, रहना, बांट कर कार्य करना और सीखना, बड़ों की सेवा करना, बुजुर्गों के माध्यम से तीज त्योहार, देश भक्ति की पौराणिक कथाएं, उनके समय के संघर्ष की कहानियों के माध्यम से नई पीढ़ी को जीवन जीने की शैली संयुक्त परिवार ही सिखाता है। सभी परिवार के सदस्य युवा पीढ़ी में संस्कारों की नींव रखते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद⽨
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें