अंबाला सिटी। जिले में 8 फीडरों पर बिजली प्रभावित रहेगी। इसको लेकर निगम ने शेड्यूल जारी किया है। बिजली प्रवक्ता ने बताया कि केसरी सब डिवीजन के 11 केवी केसरी, खानपुर, दुबली फीडर पर सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे, गोकुलगढ़ फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, बराड़ा सब डिवीजन के प्रेम नगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे, सोहाना फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, प्रीत नगर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, नारायणगढ़ सब डिवीजन के झीरीवाला फीडर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।