फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से अभद्रता के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से अभद्रता के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों का गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और हर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पहले मामले में पीड़ित नाबालिग की माता ने 1 अक्तूबर 2022 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 सितंबर 2022 से 1 अक्तूबर 2022 के दौरान आरोपी गुरप्रीत ने उसकी पुत्री से अभद्रता की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया। वहीं दूसरे मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिग के पिता ने 6 अक्तूबर 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 6 अक्तूबर 2022 को आरोपी हर्ष ने उसकी नाबालिग पुत्री से अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें