फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध डेंगू से एक महिला की मौत, सात नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से महिला की संदिग्ध मौत हो गई और एक ही दिन में आए 7 नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इस सीजन में एक दिन में आए यह सबसे अधिक मामले हैं। अभी तक बीमारी से पीड़ित संदिग्ध लोगों की संख्या 48 पहुंच चुके हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी व पीएचसी को एक बार फिर सतर्क कर दिया है। विभाग ने मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर डेंगू का सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश जारी करते हुए मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आए 7 मामलों में 4 मामले केवल शहजादपुर ब्लॉक से सामने आए हैं। इसके अलावा तीन केस छावनी से मिले हैं। विभाग डेंगू के प्रकोप को रोकने लिए लारवा की जांच के लिए अभियान भी चला है। जिन लोगों के घरों में लारवा मिल रहा है उनको नोटिस दिए जा रहे हैं। विभाग अब तक 4 हजार से अधिक लोगों को नोटिस भी दे चुका है। इसके अलावा विभाग ने संबंधित विभागों को फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे कि क्षेत्र में अब डेंगू का प्रकोप ओर अधिक तेज न हो। वहीं विभाग की ओर से जागरूकता अभियान के साथ लारवा जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।
-------------------------
डेंगू से संदिग्ध मौत के मामले की विभाग ने नहीं की पुष्टि
महिला की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि महिला में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही के भी आरोप लगाए थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है। विभाग के अनुसार महिला को कोई अन्य बीमारी थी, जिस कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों में डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें