फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध रूप से शराब बेचते दो गिरफ्तार, देसी शराब की 62 बोतल बरामद

Sat, 06 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपियों को काबू किया। इनके पास से 62 बोतल देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान राजेश उर्फ राजू बबैल गांव के रूप में बताई। मौके से 30 बोतल, 26 अध्धे व 32 पव्वे देसी शराब बरामद हुई, साथ ही अन्य आरोपी की पहचान काबड़ी रोड कालू पीर कॉलोनी निवासी रमेश के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 13-17 पुलिस की टीम ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत वीरवार को थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि बबैल गांव से गढ़ी बेसिक जाने वाली सड़क पर स्थित दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया।
विज्ञापन

साथ ही थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड कालू पीर कॉलोनी निवासी रमेश को घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी राजेश उर्फ राजू के खिलाफ थाना सेक्टर 13-17 में व आरोपी रमेश के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें