बलदेव नगर का दी अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक। आर्काइव
अंबाला सिटी। द अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक में 22 सितंबर 2023 को दीवार तोड़कर लॉकरों से चोरी के मामले में सीआईए-1 की टीम ने दो और आरोपियें को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गौतम और धनबाद के आनंद मोहल्ला सुल्तानपुर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई।
टीम ने पहले गौतम को काबू कर आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड में 500 ग्राम चांदी बरामद की। टीम निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में अजय का नाम सामने आने पर टीम में 28 अक्तूबर को उसे काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद नाै दिन का रिमांड पर लिया है। जबकि गौतम को कोर्ट में आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले में पुलिस अभी तक नाै आरोपियों को काबू कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात बरामद कर चुकी है। दरअसल, शिकायतकर्ता दी अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक के मैनेजर भूषण लाल ने 25 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो दिन की छुट्टी के बाद वह बैंक पहुंचा तो पीछे से दीवार टूटी हुई थी। भीतर जाकर देखा तो सेफ हाउस की भी दीवार में छेद कर चोर कटर से लॉकर काटकर जेवरात सहित नकदी चुरा ले गए थे। पुलिस के बाद इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईए-1 की टीम को सौंपा गया था।