फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट में गोली मारकर उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट के मामले में तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से सहारनपुर व वर्तमान में बराड़ा के गुरदेव मोहल्ला वासी निशांत से लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए-वन ने सोमवार देर रात शाहाबाद के गांव टंगौर वासी अमित, आकाश और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया, ताकि पूछताछ में थैले और हथियार की रिकवरी हो सके। बराड़ा थाने में यह केस सात मार्च को दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निशांत ने बताया था कि वह उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक बराड़ा में बतौर पोस्टल क्रेडिट आफिसर के पद पर नौकरी करता है। बैंक का कार्य गावं के जरूरतमंद लोगों को छोटे-मोटे कार्यों के लिये लोन देना है। वह उस लोन की राशि को गांव में जाकर संबंधित व्यक्तियों से किस्त के हिसाब से पैसे इकट्ठे करता है। सात मार्च को सुबह अपनी एक्टिवा पर शाहाबाद जिला कुरुक्षेत्र गया था। शाहाबाद की रूपनगर, जैलदार पट्टी, जांगडा कालोनियों में लोगों से किस्त के पैसे इकट्ठे किये थे। बाद में सारी रकम ग्रुप के एक व्यक्ति को जमा कराने के लिए दे दी थी। इसके बाद दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वापस बराड़ा के लिये चल दिया। करीब चार बजे उगाला से थोड़ा आगे अधोई गांव की तरफ पहुंचा तो पीछे से एक कार उसकी स्कूटी के आगे रुकी। उसमें से तीन व्यक्ति निकले। उन्होंने पैसे मांगे जब मैंने कहा कि पैसे नहीं हैं तो उनमें से एक ने मेरी पट पर गोली दाग दी। इसके बाद मेरे पास जो भी था लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें