फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी के दो आरोपी काबू, एक जेल भेजा

Sat, 12 Jul 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि गांव रामपुर छपरा के संदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके घर से आरोपियों ने सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान गांव रामपुर निवासी अभिषेक उर्फ शोभा और साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अभिषेक से चोरी की बाइक भी बरामद हुई है जो उसने यमुनानगर से चुराई थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से अभिषेक उर्फ सोबा को एक दिन के रिमांड पर भेजा गया। जबकि साहिल को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें