फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: मुकंदपुर गोलीकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। लगभग सवा महीने पहले मुकंदपुर गांव में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मुकंदपुर निवासी जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी व प्यारावाला, पंचकूला निवासी दीक्षान्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट के आदेेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गत 13 जनवरी को दिनदिहाड़े मुकंदपुर गांव में पशु लेकर अपने घर आ रहे लगभग 36 वर्षीय मनदीप पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे। वारदात नजदीक ही एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। गोलियां लगने से घायल हुए व्यक्ति को आनन-फानन में सीएचसी शहजादपुर लाया गया था। वहां से घायल को चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी नारायणगढ़ आदर्शदीप सिंह, थाना प्रभारी बीरभान व सिन ऑफ क्राइम की टीम ने वारदात से संबंधित तथ्य जुटाए थे। पुलिस जांच टीम को गोलियों के दो खाली खोल बरामद हुए थे। पुलिस जांच टीम ने गली में स्थित एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया था। हालांकि, काफी कोशिश व पूछताछ के बाद भी पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

मनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके गांव में 12 नवंबर 2022 को सरपंच का चुनाव था। उस रोज अपनी वोट डालने के लिये स्कूल में गया हुआ था। उनके ताया का लड़का मामचन्द चुनाव लड़ रहा था, वह उनको सपोर्ट कर रहा था। दूसरा उम्मीदवार मदन लाल था जिसकी सपोर्ट उनके गांव का तरसेम लाल कर रहा था। मनदीप ने बताया था कि जब वह वोट डालने के लिये अंदर कमरे में गया था उस समय एक वोट को लेकर बहस हो गई। उसी समय तरसेम लाल अन्दर कमरे में धक्के से आ गया और उसका उसके साथ झगड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तरसेम को कमरे से बाहर निकाल दिया। चुनाव के कुछ दिन बाद गांव में कर्ण की शादी थी। वह भी शादी में गया हुआ था। वहां पर जसविन्द्र, गौरव आये हुये थे। उन्होंने शराब पी हुई थी और उन्हें धमकी दी। इसके बाद गालीगलौज हो गई। शिकायत में बताया था कि 13 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे के करीब वह अपने बाड़े से अपनी भैसें निकाल कर घर के लिये चला था। इस दौरान एक बाइक पर आए गौरव, जसविन्द्र व एक अन्य ने उस पर फायर कर दिया। गोलियां लगने से वह नीचे गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें