फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सुभाष पार्क में जल्द मिलेगी टाय ट्रेन की सुविधा, नप जारी करेगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सुभाष पार्क में जल्द ही बच्चे टॉय ट्रेन में सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद ने इस संबंध में योजना तैयार कर ली है। जल्द ही इसका टेंडर लगाया ताकि निविदाएं प्राप्त होते ही टॉय ट्रेन की सुविधा शुरु की जा सके। जानकारी अनुसार टॉय ट्रेन में चार छोटे-छोट डिब्बे होंगे। इसमें आमने-सामने की तरफ दो सीटें होंगी। दोनों सीटों पर चार बच्चे आराम से बैठ सकेंगे। सुरक्षा को लेकर डिब्बों में प्रवेश करने के लिए दरवाजे लगाए जाएंगे ताकि सफारी के दौरान बच्चे सुरक्षित रहें। टॉय ट्रेन के संचालन पार्क के उस हिस्से में किया जाएगा, जहां सीमेंटिड सड़क का निर्माण किया गया है। इसके लिए कुछ शुल्क का निर्धारण किया जा सकता है जो नगर परिषद की कार्रवाई पर निर्भर होगा।
विज्ञापन


जानवरों की 51 आकृतियां आकर्षण का केंद्र
सुभाष पार्क में लोहे की जाली से निर्मित जानवरों की 51 आकृतियां लगाई गई हैं। इसमें मोर, हाथी, कंगारु, घोड़ा, जिराफ सहित अन्य पशु हैं। अब इन आकृतियों को हरे पत्ती की बेल से ढकने का कार्य किया जा रहा है। बाकायदा आकृतियों में हरी पत्ती की बेल रोपित की गई है जो कुछ ही समय में आकृति को ढक लेगी और फिर इसे संवार कर वापस जानवर का आकार दिया जाएगा।

29 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
सुभाष पार्क का निर्माण गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयास से संभव हो पाया है। पहले यहां गंदे पानी का तालाब होता था। इसके आसपास नशेड़ी और शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। 29 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में पार्क का निर्माण किया गया। पार्क को अंबाला के ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से लोग देखने के लिए आते हैं। पार्क में अलग से चिल्ड्रन कार्नर का निर्माण किया गया है। यहां बच्चों के लिए विभिन्न किस्म के झूले लगाए गए हैं। पार्क में ओपन एयर थिएटर भी बनाया गया है। यहां 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। चार एकड़ में झील का निर्माण किया गया है। इसमें लोग बोटिंग का आनंद ले रहे हैं। पार्क में 6 फ्लोटिंग फव्वारे, 690 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग, व्यायाम के लिए 14 उपकरण, 500 से ज्यादा विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री के निर्देश पर सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन से संबंधित योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसका टेंडर लगाया जाएगा और निविदाएं प्राप्त होते ही टॉय ट्रेन की सुविधा जल्द से जल्द आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

निर्मल नागर, प्रशासक नप, सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें