फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारपीट के मामले में दो आरोपियों को मिली जमानत

Sat, 06 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत ने छावनी के नागरिक अस्पताल में मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों दीपक और नवजोत सिंह को नियमित जमानत दे दी है।
विज्ञापन

दोनों को 50 हजार रुपये के जमानत बांड और एक जमानती प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। दोनों 22 नवंबर से न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में रेडियोग्राफ सिटी के लक्ष्मी नगर निवासी मोहित सिंह की तहरीर पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
आरोप था कि 27 सितंबर को नागरिक अस्पताल में सरकारी कार्य में बाधा डालकर आरोपी अमित कुमार व अन्य ने उससे मारपीट की थी। इस घटनाक्रम में मोहित शर्मा को नाक पर चोट लगी थी। सहकर्मी सज्जाद को सिर और पैरों में चोटें आईं थी। मोबाइल फोन और सरकारी एक्स-रे कैसेट भी टूट गए थे। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में दूसरे दो आरोपियों को पहले ही कोर्ट ने जमानत दे दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें