फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एटीएम तोड़ने का प्रयास व प्रिंटिंग मशीन चुराते दो आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली पर कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कक्ष से प्रिंटिग मशीन चोरी के मामले में पुलिस के तीन दिन बाद भी हाथ खाली है। पुलिस अभी तक यह ही नहीं पता कर पाई है कि आखिर वह इतनी भारी भरकम मशीन कैसे लेकर गए। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि फुटेज खंगालने पर अभी दो ही आरोपी दिखाई दे रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर अंकुश कालिया ने बताया कि 4 मार्च की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने एटीएम कक्ष में जबरन प्रवेश किया था। पहले तो लूट की नियत से एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त किया। नकदी निकालने में नाकामयाब रहे तो कक्ष में स्थापित पासबुक प्रिंटर मशीन चोरी कर ले गए। मशीन की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये थी। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा घुसपैठ व सेंधमारी 331(4), चोरी 305 व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की 324(4) के तहत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें