थाना बराड़ा क्षेत्र न्यूयार्क पैलेस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार निवासी गांव तेपला व संजीव कुमार निवासी गांव बीहटा को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता बलकार सिंह निवासी गांव अद्योया ने 25 मार्च को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज करवाई कि 20 मार्च को किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरोपियों को चोरी की बाइक के साथ काबू किया।