फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सोने की बालियां छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में स्नैचिंग की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस की सीआईए-1 टीम ने एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपटने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की बालियां और वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों कैथल के गांव मटोर निवासी विकास उर्फ विक्की (हाल निवासी डिफेंस कॉलोनी, अंबाला रोड, कैथल) और जींद के छातर गांव निवासी आशु (हाल निवासी चंदाना रोड, कैथल) ने जींद और कुरुक्षेत्र जिलों में भी करीब सात अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र में 12 अक्तूबर को नरूला डेयरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली थीं। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसकी जांच सीआईए-1 टीम को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह की टीम ने सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया।
-
कुरुक्षेत्र से चुराई थी वारदात में इस्तेमाल बाइक
प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। सख्ती से की गई पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने महिला से छीनी गई सोने की बालियां और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपियों ने खुलासा किया कि यह बाइक उन्होंने जिला कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। इसके अलावा दोनों ने जींद और कुरुक्षेत्र में करीब सात अन्य स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस संबंधित थानों से संपर्क कर इन वारदातों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को पुनः अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें