फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गले से सोने का लोकेट झपटने के दो आरोपी पकड़े

Tue, 08 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सीआईए-2 की गिरफ्त में बाइक सवार झपटमार। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेशनगर इलाके में दिनदहाड़े एक राहगीर के गले से सोने का लोकेट झपटकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों मुनरेहड़ी गांव निवासी रोहित सिंह और रौलो रामपुर गांव निवासी दीपक कुमार के कब्जे से लूटा हुआ सोने का लोकेट और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।
महेशनगर के दयालबाग निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। गत 2 सितंबर को वे प्रकाश डेयरी के पास से गुजर रहे थे। अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने का लोकेट तोड़कर भाग गए। सीआईए-2 के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महेशनगर थाने में मामला दर्ज किया गया और तफ्तीश सीआईए-2 को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया गया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को काबू किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें