फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। मलिकपुर गांव में हुई मोबाइल लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीआईए-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को नीरज ने शिकायत दी थी कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच सीआईए-2 को सौंपी गई। सीआईए-2 प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान थंबड़ गांव निवासी सागर और अमित सिंह उर्फ बल्लु के रूप में की। पुलिस ने दोनों को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें