शहजादपुर। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कक्कड़ माजरा गांव में धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गांव निवासी हरी बाबू और जटवाड़ गांव निवासी अजैब सिंह हैं। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने 15 जून को थाना शहजादपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 7 अक्तूबर 2024 को आरोपी हरी बाबू, अजैब सिंह व उनके अन्य साथियों ने धोखाधड़ी कर अवैध रूप से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उन्हें भी काबू किया जाएगा। संवाद