फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चल रहा टयूबवेल बोर, जल्द मिलेगा स्वच्छ जल

विज्ञापन
नन्हेडा ​स्थित शमशान घाट टयूबवेल के लिए किया गया बोर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। पिछले एक महीने से नन्हेड़ा क्षेत्र में चल रही पानी की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 लाख की लागत से नन्हेड़ा श्मशान में ट्यूबवेल लगाने के लिए एक हजार फीट की गहराई पर बोर का काम चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अगले सप्ताह तक यह काम पूरा हो जाएगा और नन्हेड़ा के साथ मिलाप नगर और माजरी के लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर में नन्हेड़ा में लगे दो ट्यूबवेल अचानक एक ही दिन में खराब हो गए। इसमें एक ट्यूबवेल की मोटर बोर में गिर गई। मोटर को बोर से निकालने के कर्मचारियों बहुत प्रयास किए लेकिन वह मोटर नहीं निकाल सके। दूसरे ट्यूबवेल का फिल्टर मिट्टी से भर गया था। इस कारण स्थानीय लाेगों के लिए पानी का संकट हो गया।
इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पहले लोगों के घर पानी के टैंकर भिजवाए। इसके बाद उन्होंने नन्हेड़ा क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन को रंगिया मंडी के ट्यूबवेल से जोड़ दिया। जिससे नन्हेड़ा के कई घरों में पानी की सप्लाई चालू हो गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
नन्हेड़ा में ट्यूबवेल के बोर का काम पूरा हो गया है। यह बोर जमीन में एक हजार फीट की गहराई पर किया गया है। जल्द ही इस बोर में कंप्रेशर लगाकर पानी को साफ किया जाएगा। इसके बाद मोटर लगाकर कॉलोनी के लोगों के लिए पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जगदीप सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें