फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: साहा-शाहबाद मार्ग पर बेकाबू हुआ ट्रक; डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा, दबने से युवक की मौत

Tue, 04 Nov 2025 10:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला के साहा-शाहबाद मार्ग पर मंगलवार रात 9 बजे ट्रक पलटने से युवक की जान चली गई। यह हादसा ढकोली गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के साहा-शाहबाद मार्ग पर मंगलवार रात 9 बजे ट्रक पलटने से युवक की जान चली गई। यह हादसा ढकोली गांव के पास हुआ। बताते हैं कि युवक ट्रक को रोकने के लिए उसकी खिड़की पर चढ़ा था इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गया। 

विज्ञापन


मंगलवार लगभग 9 बजे सब्जियों से भरा एक ट्रक साहा से कुरुक्षेत्र के शाहबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार में मामूली नुकसान हुआ। इसी दौरान एक युवक ट्रक चालक को पकड़ने के लिए और ट्रक को रोकने के लिए ट्रक की खिड़की पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने ट्रक को तेज स्पीड में चला दिया। कुछ दूरी तक चलने के बाद युवक ने जैसे ही ट्रक की चाबी निकाली वैसे ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ता हुआ पलट गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ देर जाम भी लगा हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें