फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में घायल ट्रक परिचालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। शाहबाद-बराड़ा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक परिचालक रजत कुमार की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चश्मदीद गवाह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा 8 नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था। लोहे के स्क्रैप से लदा एक ट्रक शाहबाद से छप्पर की ओर जा रहा था। अधोई गांव के पास ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में सवार परिचालक रजत कुमार (26) निवासी नया गांव, थाना सढौरा (जिला यमुनानगर) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में 9 और 10 नवंबर को घायल रजत और उसके पिता ने इसे इत्तेफाक बताया था। रजत को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां 13 नवंबर को उसकी मौत हो गई। 24 नवंबर को चश्मदीद गवाह कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने अब आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा नंबर 250 दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें