फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में ट्रक चालक की माैत

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल दयाराम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिंग रोड पर शनिवार शाम मीठापुर के पास ट्रक ने आगे चल रही ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रक पलट गया।
इस दुर्घटना में ट्रक चालक रिंकू शर्मा (35), निवासी चौधरी कॉलोनी, जगाधरी (यमुनानगर) की माैत हो गई। जबकि ट्रॉली चालक घायल हो गया। घायल ट्रॉली चालक दया राम (33), निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दया राम दो वर्षों से एनएचएआई में कच्चे कर्मचारी के तौर पर बतौर चालक कार्यरत है। वह मोहड़ा के पास चल रहे निर्माण कार्य से ट्रॉली में सामान लेकर मीठापुर प्लांट की ओर आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और साथी कर्मचारियों ने दोनों घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद रिंकू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दया राम का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही साहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें