अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बजरी से लोड ट्रक पलट गया। जिसमें ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद हाइवे के बीच में बजरी फैल गई। जिसके कारण हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया। काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही और वाहन सरक-सरककर बढ़ते रहे।
पड़ाव पुलिस के एएसआई कुशल पाल ने बताया कि शनिवार अल सुबह अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित नन्हेड़ा पेट्रोल पंप के पास एक बजरी से लोडिल ट्रक चलते चलते अचानक पलट गया।
इसके बाद हाइवे के बीच में चारों और बजरी फैल गई और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक साइड से निकलवाना शुरू किया और स्थिति को काबू में किया।
ट्रक ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि वह इंद्री का निवासी है और उसका नाम सुभाष है। शुक्रवार को वह ट्रक में बजरी भरकर नारायणगढ़ से कुरूक्षेत्र के लिए चला था।
जैसे ही वह अंबाला कैंट स्थित नन्हेडा के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक की बॉडी में लगे नट टूट गए और ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के बीच में पलट गया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। र
विवार को पड़ाव पुलिस ने ट्रक को क्रेन की सहायता से हाइवे से हटाया व यातायात को सुचारू करवाया।