फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान युवती ने छोड़ी कोचिंग, फोन पर दी धमकी तो मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एक युवती ने छेड़खानी से परेशान होकर कोचिंग छोड़ दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसे फोन पर तंग करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती को जातिसूचक शब्द कहे और परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल क्षेत्र की पीड़ित युवती ने बताया कि वह फिजिकल व रिटर्न टेस्ट पास करने के लिए करीब चार महीने से मुलाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग ले रही थी। इसके लिए वह शाम को फिजिकल ट्रेनिंग व दिन में रिटर्न टेस्ट की कक्षा लगाती थी। इस दौरान संदीप नाम का युवक उससे छेड़खानी व नाजायज रुप से तंग करने लगा। जिससे तंग आकर उसने अकादमी छोड़ दी और अपने घर चली गई। आरोपी ने कहीं से मोबाइल नंबर ले लिया और युवती को फोन पर तंग करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने उसको जातिसूचक शब्द भी कहे। बीती चार अगस्त को आरोपी युवक ने देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन कर युवती के परिवार को जान से मारने की धमकी दी व गालीगलौज की। इसके बाद पीड़िता ने फोन अपने पिता तो दे दिया।
युवक ने उसके पिता को भी गालियां दी व जान से मारने की धमकी। आरोपी के बार-बार फोन करने पर पीड़िता ने अपना फोन स्वीच ऑफ कर दिया। युवती ने उक्त शिकायत को करनाल महिला थाना में दर्ज कराया। वहां जांच में मामला मुलाना का होना पाया व मामले को मुलाना थाना भेजा गया। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें