फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहभागियों के बीच अनबन, मारपीट और अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। व्यापार के चलते दो सहभागियों में अनबन के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में आरोपियों पर डेयरी संचालक के अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। शिकायतकर्ता व आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस को दी शिकायत में देहरादून के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकपुुर गांव में उसका डेयरी फार्म है। वह फार्म पर ही रहता है। रायपुर देहरादून का रहने वाला प्रमोद कुमार अच्छा जानकार है और व्यापार में एक साल से सहभागी हैै। शिकायत के अनुसार प्रमोद ने व्यापार में पांच लाख रुपय व्यय किए थे। इसके बाद दोनों की अनबन हो गई। उन्होंने प्रमोद को उसकी राशि चैक व कुछ नकद देकर लौटा दी थी। उसके बाद भी प्रमोद परेशान करता था। बीती आठ अगस्त को शाम करीब चार बजे सरकपुर में डेयरी फार्म पर देवेंद्र व कर्मचारी काम कर रहे थे।
प्रमोद कुमार व उसके तीन साथी आए और मारपीट कर भाग गए। कर्मचारी घायल अवस्था में देवेंद्र को अस्पताल लेकर गए व इलाज के बाद डेयरी फार्म पर ले आए। इसके बाद आरोपी प्रमोद फिर अपने साथियों के साथ आया व घायल देवेंद्र को अपनी क्रेटा गाड़ी में अपहरण करने की नियत से उठाकर ले जाने लगे। जिसे डेयरी कर्मचारियों व राहगीरों ने छुड़वाया। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें