फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने किराये के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव वारिसाें को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि छावनी के खुड्डा खुर्द विकासपुरी निवासी 42 साल का चरणजीत सिंह पिछले काफी समय से परिवार के साथ खोजकीपुर में किराये के मकान में रह रहा था। परिवार के अनुसार चरणजीत सिंह ने कई लोगों का कर्जा देना था। इसी कारण वह तनाव में था।
विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। तभी चरणजीत सिंह बाथरूम जाने की बात कहकर छत पर बने कमरे में गया और छत के बीच में लगी लोहे की कुंडी में रस्सी डालकर फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर के बाद जब चरणजीत सिंह कमरे से नहीं आया तो परिजन ने ऊपर बने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। यह देख परिजन के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बेसुध चरणजीत सिंह को फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस में चरणजीत को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें