फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली व बाइको में भिड़ंत, पुल पर लगा जाम

Mon, 10 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार देर सायं हिसार पुल पर ट्रैक्टर ट्राली से दो बाइक टकरा गईं, जिससे पुल पर जाम लग गया। हादसा ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूटने के कारण हुआ, जिसके बाद दोनों ओर लंबी लाइनें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबाला सिटी के हिसार पुल से एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, जिसका अचानक ही एक्सल टूट गया। इसी दौरान दो बाइक भी इसी की चपेट में आ गईं, जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर तक जाम लगा रहा और कुछ लोगों ने तो रास्ता ही बदला, जबकि जो पुल पर चढ़ चुके थे, वे जाम में फंस गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें