फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणितीय समस्याओं को सरल तरीके से हल करने के बताए गुर

Tue, 26 Aug 2025 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग की ओर से गणित की नवीन शिक्षण विधियां विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने किया। इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी सैनी ने कुछ समस्याओं को नए और रोचक दृष्टिकोण से समझाया। वहीं डॉ. आशीष कौशिक ने विद्यार्थियों को गणित की समस्याओं को सरल तरीके से हल करने के गुर बताए।
विज्ञापन

डॉ. रजनी सैनी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। यह न केवल गणितीय समझ को गहरा करती हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य के अवसरों में भी सहायक सिद्ध होती हैं। इस अवसर पर डॉ. आशीष कौशिक ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। गणित विभाग से प्रो. नेहा रानी ने इस कार्यशाला के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर गणित विभाग के सभी सदस्य, आईआईसी की संयोजक डॉ. शगुन आहूजा और ईडी सेल के संयोजक डॉ. नायब सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. अजय चौहान ने विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें