फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों का 371 करोड़ से अधिक भुगतान बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। लेकिन उठान में देरी के कारण भुगतान भी कछुए की चाल से चल रहा है। अभी तक किसानों को 400 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। जबकि जिला अंबाला में किसानों को 771 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

अभी 371 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। बड़ी मंडियों में व्यवस्था ठीक है तो वहीं ग्रामीण स्तर पर छोटी मंडियों में उठान का कार्य बहुत धीमा चल रहा है। भुगतान में देरी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अंबाला में सोमवार तक 41 लाख क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से एजेंसियों ने 3694761 क्विंटल धान की खरीद कर ली है। वहीं 1983760 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है।
जगह की कमी से सड़कों पर धान सुखा रहे किसान
मंडियों में आवक इतनी बढ़ गई है। किसानों को अपनी फसल को सुखाने के लिए प्रर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। वहीं मंडियों में धान का छीलका भी जगह- जगह पड़ा हुआ है। इससे मार्ग भी बाधित हो रहा है। अंबाला सिटी में ही धान लाने वाले किसान मंडियों में जगह की कमी के कारण राष्ट्रयी राजमार्ग पर ही धान सुखाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडियों की यह स्थिति

अंबाला छावनी से 294060 क्विंटल, अंबाला शहर से 732890 क्विंटल, नन्यौला मंडी से 78760 क्विंटल, साहा मंडी से 425106 क्विंटल, मुलाना मंडी से 428480 क्विंटल, बराड़ा मंडी से 430260 क्विंटल धान खरीदा जा चुका हैं। तलहरहेड़ी मंडी से 152070 क्विंटल, केसरी मंडी से 68810 क्विंटल, उगाला मंडी से 55925 क्विंटल, सरदाहेड़ी मंडी से 71990 क्विंटल, भरेड़ीकलां से 81200 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 452510 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 195740 क्विंटल, कड़ासन मंडी से 164000 क्विंटल, बेरखेडी मंडी से62960 क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। इसके साथ ही जिला अंबाला में धान की 53 प्रतिशत उठान पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें