अंबाला। बहादुरगढ़ में जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 28 जून से ट्रायल छावनी के वार हीरोज स्टेडियम के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में ट्रायल होंगे। ये जानकारी जिला तैराकी संघ अंबाला के प्रधान राजेंद्र विज ने दी।
जिला तैराकी संघ के सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप व जूनियर के ग्रुप वन में 2007 से 2009 वर्ष में जन्म लेने वाले व दूसरे ग्रुप में 2010 से 2012 के बीच जन्म लेने वाले ही भाग लेंगे। सब जूनियर में भी तीन ग्रुप है। ग्रुप 3 में 2013 से 2014 और ग्रुप 4 में 2015 से 2016 व ग्रुप 5 में 2017-2018 में जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी जिला अंबाला में रहने या पढ़ने वाला होना चाहिए। इसके अलावा ट्रायल में जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित करा के लाना अनिवार्य है।