अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रकिया चल रही है। जिसमें नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में पूरा उत्साह है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया कि अंबाला क्षेत्र में जीएमएन कॉलेज एकमात्र कॉलेज है जिसमें साइकोलॉजी, समाजशास्त्र और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का कॉम्बिनेशन है। उन्होंने बताया कि इस कॉम्बिनेशन में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने बताया कि साइकोलॉजी विषय से विद्यार्थियों को लोगों को नए स्तर पर समझने में मदद मिलती है। इस विषय से छात्रों को मानवीय भावनाओं, व्यवहार को समझने में मदद मिलती है। उसी के साथ साथ समाजशास्त्र विषय सामाजिक मुद्दों के बारे में निर्णय लेने के लिए प्रभावी है और विविध भागों में कॅरिअर बनाने के लिए लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ अन्य विषयों जैसे संस्कृत, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, संगीत (गायन एवं वादन ), इतिहास, फिजिकल एजुकेशन में प्रवेश लेने वालों के लिए सुनहरा अवसर है।