फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैपिटल चौक के नजदीक काटे पेड़, विभाग ने रुकवाया काम

विज्ञापन
कैपिटल चौक के पास काटे गए पेड़। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कैंट में कैपिटल चौक के पास हरे-भरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना जैसे ही रक्षा संपदा विभाग को मिली तो उन्होंने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर काम रुकवा दिया। यह पेड़ कौन और किसकी इजाजत से काट रहा था इसकी पड़ताल भी विभाग ने शुरू कर दी है, हालांकि मौके पर मौजूद रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों से पूछताछ करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस संबंध में कैंटोनमेंट बोर्ड के अभियंता सतीश ने बताया कि यह जमीन रक्षा संपदा विभाग के अधीन है और वो ही इस संबंध में कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें