फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस की छत पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जंडली पुल के पास से गुजर रही इलेक्ट्रिक बस पर सफेदे का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बस का पिछला शीशा और बस का ऊपर का हिस्सा टूट गया। इस दौरान बस में बैठी सवारियां बाल बाल बच गईं। जंडली पुल पर वाहनों की रफ्तार थम गई तथा वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार सुबह से अंबाला में रुक रूककर बरसात को रही थी। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही थी। सुबह के समय अंबाला सिटी बस स्टैंड से चालक इलेक्ट्रिक बस को लेकर अंबाला छावनी बस अड्डे के लिए चला बस में करीब 20 के करीब यात्री थे। इसके बाद चालक बस को लेकर इंको चौक, माडल टाउन होते हुए जंडली पुल के पास पहुंचा तो हवा पहले से ज्यादा और भी तेज हो गई।
इस दौरान जंडली पुल के साइड में लगे सफेदे के पेड़ में से एक पेड़ बस की छत पर आ गिरा और धड़ाम की आवाज आई। आवाज सुनकर चालक ने तुरंत बस को रोक दिया तभी बस का पिछला शीशा और एज टूट गया तथा बस क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख बस में सवार यात्री सहम गए। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई। इसके बाद चालक बस तथा यात्रियों को लेकर अंबाला छावनी बस स्टैंड पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें