फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक बाधित

Thu, 03 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश के कारण कस्बा के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 पर पेड़ बिजली के हाई वोल्टेज तारों पर गिर गया। इससे तारों को थोड़ी क्षति पहुंची। घटन के कारण डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। बराड़ा के स्टेशन मास्टर ने अंबाला में कंट्रोल रूम को घटना की सूचना भेजी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वृक्ष को हटवाकर और बिजली के तारों की मरम्मत कराकर रेल यातायात सामान्य कराया। रेलवे विभाग ने कुछ समय के लिए बराड़ा रेलवे स्टेशन पर तीसरी लूप लाइन से ट्रेनों को निकाला। विभाग के अनुसार रेलवे लाइन के निकट खड़े अन्य पेड़ों को भी काटने का काम शीघ्र आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें