फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज के खिलाफ चले देशद्रोह का मुकदमा : कुलदीप शर्मा

Mon, 16 Jan 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज के खिलाफ चले देशद्रोह का मुकदमा : कुलदीप शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महात्मा गांधी पर प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए बयान पर विपक्ष ने जहां विज का इस्तीफा मांगा है, वहीं उन पर देशद्रोह का मामला चलाने की मांग तक कर दी। विज के बयान की चौतरफा निंदा हो रही है, जबकि राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे दुखद करार दिया।
विज्ञापन


रेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता एवं विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। इस बयान के बाद अनिल विज को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए व विज के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है जिसमें फैसला लिया जाएगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या रणनीति रहेगी। उन्होंने कहा कि विज का यह बयान आरएसएस की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है, जबकि पार्टी हाईकमान को जो आदेश होगा उस पर अमल किया जाएगा।

उधर, हांसी से विधायक रेणुका विश्नोई ने कहा कि विज द्वारा महात्मा गांधी पर दिया गया बयान बता रहा है कि विज मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उनके इस बयान से भारतवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में नैतिकता के आधार पर अनिल विज को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा जहां इसे व्यक्तिगत बयान देकर पल्ला झाड़ रही है, वहीं नोटबंदी, जवानों के खाने को लेकर भी जनता को गुमराह कर रही है। इसी प्रकार इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा कि अनिल विज ने जिस तरह से महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है, उससे साफ है कि खेल मंत्री जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें