फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रांसपोर्टर के बेटे ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। इंडस्ट्रियल एरिया के ठीक सामने एक ट्रांसपोर्ट की दुकान में मालिक के बेटे विकासपुरी निवासी 20 वर्षीय हिमांशु ने ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दो दिन से बेटा घर पर नहीं गया था और पिता भी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को जब पिता ने दुकान खुली देखी तो वो दंग रह गए। काली फिल्म लगे कांच के दरवाजे को खोलकर देखा तो उसमें बेटा फंदे से लटका हुआ था। साथ ही कुर्सी भी गिरी हुई थी। महेश नगर पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
महेश नगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई मांगे राम एसआई मांगे राम ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। मृतक के पिता धर्मवीर ने बताया कि उसके पास दो बेटे थे और हिमांशु छोटा था। वह काम के सिलसिले में दो दिन से बाहर गया हुआ था। शनिवार को घर आया तो हिमांशु नहीं था। वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें