फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: परिवहन मंत्री अनिल विज की कार्रवाई, अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर 18 ओवरलोड वाहनों के किए चालान

Tue, 04 Feb 2025 02:13 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक दबिश दी थी और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था।
विज्ञापन
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा सोमवार शाम अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ जांच के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिनपर 2.54 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


दो वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही चालान भर दिए गए थे जिन्हें छोड़ा गया जबकि शेष वाहनों को जब्त किया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि कुल जिन वाहनों की जांच की गई थी उनपर 2.54 लाख रुपये जुर्माना लागया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी। 

गौरतलब है कि अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक दबिश दी थी और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। जांच की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अंबाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। जांच के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चैक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चैक किया था। मंत्री विज की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मच गई थी। 
विज्ञापन


विज ने मौके पर ही तब कहा था कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चले और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए थे तथा यह भी कहा था कि वह कभी भी, कहीं भी वाहन जांच फिर से कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें