फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब के रास्ते बंद होने से ट्रांसपोर्ट कारोबार को फटका

विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर हर्ष सेठी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजाब के रास्ते बाधित होने के कारण जहां एक ओर बाजारों का व्यापार घट रहा है तो वहीं दूसरी ओर बाजारों से सामान लाने छोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों का भी व्यापार ठप हो गया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पंजाब की सीमा बाधित होने के कारण 50 से 60 प्रतिशत व्यापार ठप हो गया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि राजपुरा जाने के लिए जहां पहले आधा घंटे का समय लगता था। अब वह समय बढ़कर तीन घंटे हो गया है। इससे खर्च भी अधिक हो गया है और समय भी बढ़ चुका है।
पंजाब के मार्ग बाधित होने से सारा यातायात चंडीगढ़ रोड से पंजाब की ओर जा रहा है। इससे चंडीगढ़ मार्ग पर भी घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में उन्हें सामान समय पर पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि जल्द से जल्द पंजाब के रास्ते खोले जाएं, जिससे उनकी समस्या का कोई हल हो सके।
विज्ञापन



फोटो: 28
राजपुरा के लिए तीन गुना अधिक समय
परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला के प्रधान प्रेम गोसाई ने बताया कि राजपुरा जाने के लिए अब चार घंटों का समय लगता है। ऐसे में गाड़ियों को भेजने का खर्च जहां पहले कम था अब वह दो गुना हो गए है। उन्होंने कहा कि व्यापार 60 फीसद तक प्रभावित हो गया है, लेकिन गाड़ियों का रखरखाव व अन्य खर्च ज्यों के त्यों बने हुए है। उनमें काई कटौती नहीं है।
फोटो: 27
70 फीसद काम घटा
ट्रांसपोर्टर हर्ष सेठी ने बताया कि पंजाब मार्ग पर आवाजाही बंद होने के कारण व्यापार 30 प्रतिशत ही रह गया है। बाजारों में काम घटने से ट्रांसपोर्ट का काम भी प्रभावित हो रहा है। अंबाला से चंडीगढ़, पंजाब या हिमाचल भेजने में अधिक खर्च पड़ रहा है। सरकार को जल्द इस पर संज्ञान लेकर हल निकालना चाहिए।
खर्च बढ़ा और व्यापार आधा
ट्रांसपोर्टर नवीन कुमार ने बताया कि पंजाब से जो आर्डर दिल्ली जाने के लिए मिलते थे। वे भी अब बंद हो गए है। जो छोटे मोटे आर्डर मिलते है उनमें भी लंबे रास्ते के कारण लागत अधिक आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सीमाएं बाधित होने के कारण 40 से 50 प्रतिशत व्यापार घट गया है।

ट्रांसपोर्टर हर्ष सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें