फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण दर फिर बढ़ी, सैंपलिंग कम होने से नए केस घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जिले में संक्रमण दर सोमवार को एक बार फिर से बढ़ गई। दो दिनों में लिए गए सैंपल में से संक्रमित मरीज करीब 5.83 और 6.23 फीसदी के बीच मिल रहे थे। सोमवार को संक्रमित मरीजों का औसत बढ़कर 8.04 प्रतिशत पहुंच गया। पिछले करीब 5 दिनों में यह औसत सबसे ज्यादा रहा। हालांकि सैंपलिंग कम होने से नए संक्रमितों की संख्या कम लग रही है। सैंपलिंग कम होने के कारण सोमवार को मात्र 110 सैंपल ही संक्रमित पाए गए। जिले में सोमवार को कोरोना ने 6 लोगों की जान ले ली। अब तक जिले में कोरोना से 453 लोगों की जान जा चुकी है।
बेशक सोमवार को संक्रमण दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन मई में करीब 16 फीसदी तक की औसत पहुंच गई थी, जोकि अब पहले से आधी है। इसी कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी अब तेजी से गिर रही है। हालात यह हैं कि जिले के सभी अस्पतालों में इस समय करीब 500 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में ही इस समय करीब 150 से बेड खाली हो चुके हैं। इस समय जिले के सरकारी अस्पतालों में 181 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 29 वेंटिलेटर पर हैं जबकि जिले में इस समय करीब 40 वेंटिलेटर सरकारी अस्पतालों में ही मौजूद हैं। इस तरह करीब 11 वेंटिलेटर अब खाली हो गए हैं। हालांकि वर्तमान में भी जिले में करीब 55 मरीज वेंटिलेटर के सहारे सांसे ले रहे हैं। जिले में इस समय करीब 590 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को यह स्थिति करीब 625 थी। इस तरह एक दिन में 35 मरीज अस्पतालों से कम हो गए।
विज्ञापन

यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 28, कैंट से 10, शहजादपुर से 32, मुलाना से 15, बराड़ा से 8, नारायणगढ़ से 2 और चौड़मस्तपुर से 15 नए केस आए। इनमें कुराली शहजादपुर, प्रेम नगर अंबाला शहर, विजय नगर अंबाला सिटी, बब्याल और महेश नगर से 3-3, रजौली शहजादपुर, हीलिंग टच अस्पताल, काला आम्ब से 4-4, जंडली, गोकलगढ़ शहजादपुर, प्रभु प्रेम पुरम, फतेहगढ़ शहजादपुर, सेक्टर-10 अंबाला शहर, अधोया बराड़ा से दो-दो, छपरा मुलाना से 5 व अंबाला शहर सेक्टर 10 से एक और अन्य जगहों से नए केस आए।
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
जिले में अब तक कुल 28843 केस संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सोमवार को मिले 110 नए केस भी शामिल हैं। 319 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया कुल मिलाकर अभी तक 26985 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय जिले में कुल 1405 एक्टिव केस रह गए हैं। पिछले कुछ दिनों से केस घटने के कारण इस समय रिकवरी रेट दोबारा से 93.56 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में कोरोना से अब तक 453 लोगों की जान जा चुकी है। मृत्यु दर लगातार बढ़कर 1.55 प्रतिशत हो चुकी है।
वैक्सीनेशन में भी राहत भरी खबर
तीन दिनों से जिले में धीमा चल रहा वैक्सीनेशन अभियान सोमवार को गति पकड़ा। सोमवार को जिले में 4452 लोगों को टीका लगा। इनमें 18-44 आयु वर्ग के 4120 लोगों को टीका लगा। जबकि 45 से 60 आयवुर्ग में 194 को पहली और 55 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से अधिक आयुवर्ग में 49 को पहली और 17 को दूसरी डोज लगी। अभी तक जिले में 296476 को पहला और 98540 को दूसरा टीका भी लग चुका है। जिले में अभी तक कुल 395016 लोगों को टीका लग चुका है। 100 से अधिक सेंटरों पर जिले में टीका लग रहा है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए 18 से 44 आयुवर्ग के लोग शाम साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे तक आवेदन करें तो आसानी से स्लॉट भी बुक हो जाएंगे।
मई माह में कोरोना ले चुका 212 जान
मई माह में कोरोना जिले में 212 लोगों की जान ले चुका है। 61825 सैंपल कोरोना के लिए जा चुके हैं। इनमें से अभी तक 7986 संक्रमित मिल चुके हैं यानी अभी मई माह में संक्रमण दर 12.91 प्रतिशत अभी तक चल रही है। मई माह में 80918 लोगों को टीका लग चुका है। इस महीने अब तक 9748 लोगों कोरोना से मुक्त भी हुए हैं।
विज्ञापन

सैपलिंग की स्थिति
जिले में अभी तक 383917 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 327677 सैंपल आरटीपीसीआर लिए गए हैं जबकि 56260 एंटिजन किट से किए गए हैं। जिले में वर्तमान में संक्रमण दर 7.58 प्रतिशत चल रही है। 2836 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें