कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन से ठीक पहले रेलवे ने दर्जनों प्रमुख ट्रेनों को रद कर दिया है। राजधानी में प्रदर्शन के दौरान जुटने वाली भीड़ को आयोजन स्थल तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से ट्रेनों के निरस्तीकरण की चर्चाओं के बीच, रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक रुख स्पष्ट किया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेनों का यह निरस्तीकरण सुरक्षा व संरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों और रेल ट्रैक पर चल रहे रखरखाव और तकनीकी ब्लॉक के कारण किया गया है। उत्तर रेलवे की सूची के अनुसार 10 अक्तूबर को दिल्ली, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वाली प्रमुख प्रीमियम, सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन ठप रहेगा। कई ट्रेनों को रैक उपलब्ध न होने के कारण रद घोषित किया गया है।
आज निरस्त रहने वाली मुख्य ट्रेनें
रेलवे नोटिस के अनुसार, 10 अक्तूबर को नई दिल्ली और निजामुद्दीन से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है। ट्रेन नंबर 12058 / 12057 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12056 देहरादून-नई दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस, 12014/12006 अमृतसर-नई दिल्ली और कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12033/12034 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली व नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, 82501/82502, 14211/12420, 15303/15305/15306/15307 पैसेंजर, 20451/12452, 22182/12190/12122, 12560/12582, 12418/12276, 12448, 12302, 12314, 20802, 12310/12394/22362, 12445/22461/04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति व स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
अधिकारी के अनुसार
रेलवे लाइनों पर चल रहे सुरक्षा कार्य को लेकर अलग-अलग जगह पर ब्लॉक लिए गए हैं। इसलिए ट्रेनों को रद करने का फैसला किया गया है। इसके तहत कंफर्म टिकट यात्रियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं स्टेशन पर भी टिकट रिफंड के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। - यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।