फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मई तक सभी ट्रेनें रद्द बुकिंग कराई है तो 31 जुलाई तक ले सकेंगे रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों से लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए रेलवे ने 14 अप्रैल तक रद्द होने वाली मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर को अब 3 मई तक निरस्त कर दिया है। इस दौरान यूटीएस और पीआरएस सहित बुकिंग के सभी काउंटर बंद रहेंगे। 14 अप्रैल के बाद जिन लोगों ने अपनी बुकिंग करवाई थी वह 31 जुलाई तक टिकट रिफंड ले सकेंगे। बता दें कि नियमानुसार 120 दिन पहले तक बुकिंग हो सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकट रिफंड का समय 31 जुलाई रखा है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आबमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों सहित भारतीय रेलवे पर सभी यात्री ट्रेन सेवाएं, उपनगरीय ट्रेनें आदि 3 मई तक रद्द रहेंगी। देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। ई-टिकटों सहित किसी भी प्रकार के टिकटों की कोई बुकिंग आगे नहीं की जाएगी। हालांकि, टिकट बुकिथंग के लिए ऑनलाइन रद्दीकरण की सुविधा कार्यात्मक रहेगी। यूटीएस और पीआरएस के लिए टिकट बुकिंग के सभी काउंटर अगले आदेश तक बंद रहेंगे। रेलवे द्वारा यात्रियों को ऑनलाइन रिफंड स्वचालित रूप से दिए जाएंगे, जबकि जिन लोगों ने काउंटरों पर बुकिंग की है, उन टिकटों का रिफंड 31 जुलाई तक लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें