साहा। नंद लाल गीता विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग समारोह का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीते 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सतत कार्यरत है।
इसी क्रम में इस वर्ष भी हरियाणा प्रांत में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिक्षण वर्गों का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्यातिथि के तौर कर्नल अरुण दत्ता पूर्व निदेशक सेना प्रशिक्षण मुख्यालय नई दिल्ली, मुख्य वक्ता रामेश्वर दास उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रणजीत सिंह सर्वाधिकारी और प्रदीप खेड़ा जिला संघ चालक अंबाला उपस्थित रहे।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता के नाते रामेश्वर दास उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ पिछले सौ वर्षों से व्यक्ति निर्माण के कार्य में लगा है। संघ ने पिछले 100 वर्षों में जीवन के हर क्षेत्र में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब हमें समाज में जाकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन के बिंदुओं को समाज में ले जाने के लिए आह्वान किया।
समापन समारोह को कार्यक्रम के मुख्यातिथि कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि संघ शाखा के माध्यम से लोगों में ईमानदारी और देश भक्ति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समापन समारोह मेें वर्ग के बारे में पूरे हरियाणा से कुल 191 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षार्थियों के लिए करीब 35 गावों से रोटी की व्यवस्था की गई और 15 गावों से लस्सी की भी व्यवस्था की गई।
इस वर्ग में हरियाणा के 77 गांवों व 43 नगरों से आए कक्षा 11वीं के 115 और 12वीं उत्तीर्ण 76 शिक्षार्थियों सहित कुल 191 विद्यार्थी, 35 प्रबंधक और 30 शिक्षक शामिल रहे। इस दौरान नियुद्ध दंड युद्ध, योग, आसन, पदविन्यास, खेलों एवं गुलेल, गुफिया संचालन, रस्सी चढ़ाई जैसे कौशल के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन और सामूहिक भावना का विकास हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं, अमृत वचन, चर्चा, संवाद, प्रोजेक्ट कार्य, वीडियो क्लिपिंग और मानचित्र परिचय जैसे माध्यमों से राष्ट्रभक्ति, चिंतनशीलता और तकनीकी समझ को निखारा गया।