फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी  - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, रोगी सुरक्षा और बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करना था। जिला गुणवत्ता विभाग से आए डॉ. सुखप्रीत सिंह ने प्रशिक्षण का संचालन किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन, रोगी अधिकार, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण जैसे महत्वपूर्ण मानकों की विस्तार से जानकारी दी। शहजादपुर सीएचसी अंबाला जिले का पहला ऐसा केंद्र है, जिसे आगामी गुणवत्ता मूल्यांकन के लिए चुना गया है। इस अवसर पर एसएमओ डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वह इन मानकों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें