अंबाला। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के अस्थायी ठहराव में बढ़ोतरी की है। अब ट्रेनें सितंबर 2026 तक इसी स्टेशन पर रुकेंगगी। यह ठहराव लुधियाना जंक्शन के विकल्प के रूप में जारी रहेगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, कुल 13 प्रमुख ट्रेनों के समय में यह विस्तार किया गया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी और अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अब 30 सितंबर 2026 तक ढंडारी कलां स्टेशन पर रुकेंगी जोकि पहले 30 जून तक रोकी जानी थीं। इसमें ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा, 19326 अमृतसर-इंदौर सहित अमृतसर-सहरसा, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट और अमृतसर-गोरखपुर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। रेलवे ने हिदायत दी है कि यात्री ट्रेनों की अधिक जानकारी और सटीक समय सारणी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटीईएस देख सकते हैं या 139 पर संपर्क कर सकते हैं।