फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-हावड़ा के बीच चलेगी विशेष साप्ताहिक पार्सल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विशेष पार्सल ट्रेन संख्या 00464/00463 अमृतसर-हावड़ा जोकि सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही थी वह अब सप्ताह में दो दिन संचालित होगी , अब यह ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार तथा हावड़ा से प्रत्येक सोमवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा के बीच एक विशेष साप्ताहिक पार्सल ट्रेन संख्या 00467/00468 संचालित की जाएगी जो अंबाला-कानपुर मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से 6 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को 8.40 बजे चलकर तीसरे दिन 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी और हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार 5.30 बजे चलकर तीसरे दिन 6.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इन समय आधारित विशेष पार्सल ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें